रांची में नाबालिग से रेप, घर में घुसकर बनाया हवस का शिकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 2, 2026

रांची में नाबालिग से रेप, घर में घुसकर बनाया हवस का शिकार

रांचीः राजधानी रांची में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 15 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 29 सितंबर को उस समय हुई जब नौवीं कक्षा की छात्रा अपने घर में अकेली थी। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ऐक्शन शुरू कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता का घर बुढ़मू थाना क्षेत्र के एक गांव में है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 30 सितंबर को 24 वर्षीय आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच की जा रही है।

See also  अवैध संबंध के शक में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, शव के पास ही बैठा रहा आरोपी

इस मामले पर बात करते हुए बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि उस शाम जब लड़की घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उससे रेप किया। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच हो चुकी है और उसकी हालत स्थिर है। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now