छाता, सूटकेस और मिठाई…इस तरह हेमंत सोरेन ने की अंगद की विदाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2026

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास में काम करने वाले अनुसेवक अंगद महतो की विदाई जिस अंदाज में की उसे देख फिल्मी सीन याद आ गया । किसी सरकारी कर्मचारी के रिटायरमेंट के वक्त दिया जाने वाला छाता, सूटकेस को देख आवासीय कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारी भावुक हो गए । अंगद महतो दो दशक से अधिक वक्त से झारखंड सरकार में अनुसेवक के तौर पर काम कर रहे थे और उन्होंने सीएम आवास में लंबा वक्त गुजारा । हेमंत सोरेन ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें विदाई दी । 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक  अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं  स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने अनुसेवक श्री अंगद महतो को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस भावुक क्षणों के बीच  अंगद महतो ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के सरल एवं संवेदनशील स्वभाव के कारण सेवाकाल के दौरान हमेशा एक सुगम और आत्मीय माहौल मिला, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे,

See also  चतरा: इस बार निर्दलीय का पलड़ा लग रहा है भारी, ‘रईस’ प्रत्याशियों को चुनौती दे रहे हैं पैदल मार्च कर रहे श्रीराम और आंखों के डॉक्टर अभिषेक सिंह
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now