BCCL-IIT में नौकरी व ठेका दिलाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी, पूर्व मंत्री और आईजी का रिश्तेदार बताने वाला ठग गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 29, 2026

BCCL-IIT में नौकरी व ठेका दिलाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी, पूर्व मंत्री और आईजी का रिश्तेदार बताने वाला ठग गिरफ्तार

धनबादः पुलिस ने आईएसएम के पास से शातिर ठग पंकज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पंकज पर आरोप है कि उसने धनबाद और पलामू में कई लोगों को नौकरी और जमीन के नाम पर एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। पंकज जोड़ाफाटक रोड़ पर स्थित शक्ति अपार्टमेंट का रहने वाला है।

ठगी के इस नेटवर्क में उसका भाई यश गुप्ता और मां पूनम गुप्ता भी शामिल हैं। पंकज ने बेरोजगारों को बीसीसीएल, आईएसएम, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से 5-5 से लेकर 15-15 लाख रुपए ठग लिए। पैसा लेने के बाद फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमाता था। जमीन दिलाने के नाम पर धनबाद के पांच पुलिसकर्मियों और पत्रकार से भी 40 लाख की ठगी कर चुका है। जेईपीसी पास कराने के नाम पर उसने पूर्व स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता और आईजी सुमन गुप्ता को अपना रिश्तेदार बता कर पलामू के दो लोगों से 10 लाख की ठगी कर चुका है। ठग के पकड़े जाने के बाद पीड़ित भी थाने पहुंच गए। वहां हंगामा हुआ।

See also  गोपाल खेमका कौन थे? पहले बड़े बेटे की हत्या अब पिता, छोटे बेटे पर भी चली थी गोली, मर्डर केस की अबूझ पहेली

इन लोगों ने भाइयों पर लगाए हैं ठगी के आरोप
– झरिया राजबाड़ी रोड निवासी पूजा सिंघल को सहायक प्रोटोकॉल पदाधिकारी बनाने का झांसा देकर साढ़े छह लाख रुपए ठगे इस मामले में 18 अगस्त 2024 को पूजा ने बैंक मोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
– डाल्टनगंज सदर पानी टंकी कदाखांड़ हमिदगंज निवासी इंदेश कुमार तिवारी से नौकरी के नाम पर 5.30 लाख रुपए ठगी की गई थी। इस मामले में पलामू के डाल्टनगंज शहर थाना में पंकज पर मामला दर्ज है।
– पलामू के पडवा गोल्हना गांव के शिवाकांत तिवारी से नौकरी के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये ठगे। इस मामले में 10 अक्तूबर 2022 को पलामू के डाल्टनगंज शहर थाना में पंकज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
– भोजपुर जिले के पवना खनेट निवासी उदय शंकर राय से पंकज और यश ने बीसीसीएल में नौकरी के नाम पर 4.20 लाख ठग लिए थे।
– झरिया स्टेशन रोड सूर्योदय नर्सिंग होम के पास रहने वाले राजकिशोर चौरसिया से पंकज ने जमीन बिक्री के नाम पर पांच लाख की ठगी की।
– झरिया कतरास रोड चौथाईकुल्ही निवासी डोलू मोदक से जमीन बिक्री का फर्जी एकरारनामा करके पंकज ने पांच लाख का चूना लगा दिया।
– गिरिडीह बगोदर गोपालडीह निवासी प्रमोद कुमार ठाकुर से पंकज और यश ने नौकरी लगाने के नाम पर 1.55 लाख रुपए ठग लिए।
– झरिया के किशन कुमार पांडेय से आईएसएम में नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों ने सात लाख रुपए की ठगी कर ली।
– सरायढेला के देव दत्ता से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख रुपए ठग लिया।
– आरोप है कि बैंक मोड़ हरि गोपाल मजूमदार रोड निवासी अमित कुमार का फ्लैट दोनों भाइयों ने पांच साल से हड़प कर रखा है।

See also  रांची-जमशेदपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क की सफाई कर रहें मजदूरों को कंटेनर ने रौंदा, 2 की मौत, 3 घायल

पिता बोले-दोनों बेटे ठग, पत्नी की भी शह
पंकज के पिता उदय कुमार गुप्ता भी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा ठगी करता है। मना करने पर उसने मारपीट कर उनका पैर तोड़ दिया था। यह भी कहा कि ठगी के इस नेटवर्क में बड़ा बेटा यश कुमार गुप्ता शामिल है और पत्नी पूनम गुप्ता की भी दोनों बेटों को शह हासिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now