रांची में तीसरी शादी की सनक में गर्भवती पत्नी को नदी में धकेला, रातभर टापू पर फंसी रही, सुबह लोगों ने बचाई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 28, 2026

रांचीः तीसरी शादी की सनक में पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को मौत के मुंह में धकेलने की साजिश रची। हत्या की नीयत ने पत्नी को साथ में धुमाता रहा और पहले जोन्हा फॉल में धकेलने का प्रयास किया बाद में राढू नदी के पैका जोड़ा पुल से उफनती पानी में फेंक दिया। गनीमत रही कि बहाव में बहते हुए पत्नी एक टापू पर जा फंसी जिससे उसकी जान बची।

पत्नी के बयान पर पति के खिलाफ अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज
सुरेश महतो उर्फ मिथुनजय महतो नाम के व्यक्ति पर अपनी 22 वर्षीय पत्नी लखीमनी को जान से मारने की नीयत से पुल से धकेलने का आरोप है। यह घटना शनिवार रात आठ बजे हुई। इससे पहले सुरेश अपनी पत्नी को जोन्हा फॉल घूमाने के नाम पर बाइक से ले गया था, लेकिन वहां पर्यटन मित्रों की मौजूदगी के कारण अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका। सुरेश महतो बुंडू स्थित मधुकमा का निवासी है और वहीं लखीमनी का मायका पुरानाडीह, सताकी में है। बताया गया कि सुरेश महतो ने पैका पुल के पास पेट दर्द का बहाना बनाकर बाइक रोकी, फिर मौका पाकर पत्नी को नदी में धक्का दे दिया। इसके बाद लखीमनी देवी पानी के तेज बहाव में बह कर एक टापू पर फंस गयी। टापू के दोनों ओर नदी बहती है। इस क्रम में महिला का मोबाइल भी पानी में डूब गया। वह रातभर भीषण ठंड व पानी के बीच वह वहीं पड़ी रही। रविवार सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले ग्रामीणों की नजर पड़ी, तो उसका रेस्क्यू किया गया।

See also  एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, दो सहयोगी के साथ गिरिडीह से पकड़ा गया

दो-तीन ग्रामीणों ने महिला को बचाया
इलाके में समाजसेवी बैजनाथ महतो ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े चार बजे टापू पर मौजूद महिला की नजर महली टोला के ग्रामीण सुकरा महली पर पड़ी। इस पर महिला खुद के बचाव को लेकर चिल्लाने लगी, लेकिन ग्रामीण सुकरा महिला को चुड़ैल समझ कर भयवश भाग गया। फिर महली टोला के ग्रामीण जानकारी मिलने पर वहां 4.50 बजे पहुंचे। इसके बाद दो-तीन लोग पानी तैर कर महिला के पास गये और उसको करीब सवा पांच बजे बाहर लेकर आये। मौके पर महिला ठंड से कांप रही थी, हालांकि उसे कुछ खास चोट नहीं लगी थी, बाद में वह किसी तरह सामान्य हो सकी। लखीमन ने बताया कि पति सुरेश उसे जोन्हा फॉल घूमाने के नाम पर बाइक से लाया था, लेकिन वहां पर्यटन मित्रों की मौजूदगी के कारण वह कुछ नहीं कर सका। फिर उसे अमरूद बगान ले जाया गया। उसके बाद उसका पति वहां से टाटीसिल्वे होते हुए पैका जोड़ा पुल पर ले गया, जहां उसे नदी में धक्का दे दिया।

See also  बाबूलाल मरांडी ने लगाया हेमंत सरकार पर हिन्दुओं को 'दहशतगर्द' कहने का आरोप, प्रेस विज्ञप्ति का दिया हवाला

jh ran 05 womenstory vis 7200748 27092026174512 2709f 1790511312 452
सुरेश की दूसरी पत्नी है लखीमनी
पुलिस के अनुसार, सुरेश की लखीमनी दूसरी पत्नी है। उसकी की शादी 12 मई 2026 को सुरेश से हुई थी, पहली पत्नी से अलगाव के बाद उसने दूसरी शादी की थी। एक सवाल के जवाब में थाना प्रभारी ने कहा कि महिला के पति से विवाद से इंकार किया है। उसने कहा कि उसे खुद नहीं पता कि पति ने उसके साथ ऐसा क्यों किया। घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थानेदार गौतम रजवार सदल बल मौके पर पहुंचे। मामले में पत्नी लखीमनी के बयान पर पति सुरेश के खिलाफ अनगड़ा थाना में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी के अनुसार, पति घटना के बाद से मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर बुंडू और अन्य संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पहली पत्नी द्वारा छोड़े जा चुके सुरेश के खिलाफ ससुर फूरेंद्र महतो के बयान पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि सुरेश तीसरी शादी के फिराक में था, इसलिए उसने अपनी दूसरी पत्नी लखीमनी को नदी में धक्का दे दिया। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छोपेमारी कर रही है।

See also  Jharkhand में बड़ा रेल हादसा टला, सरायकेला-खरसावां के बीच ट्रेन पटरी से उतरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now