पलामू में AK-47 से CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 27, 2026

पलामू में AK-47 से CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र के इमलियाटीकर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान भुनेश्वर पाल (पिता-रामलखन पाल) ने खुद गोली मार ली। घटना रविवार कि सुबह 7.15 बजे विधानसभा थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ मुख्यालय तिरिल की है।

AK-47 से खुद को मारी गोली
जवान ने ड्यूटी के लिए आवंटित AK-47 से ऑटोमेटिक मोड में गोली मारी। गोली जवान के गर्दन में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया
सूचना मिलते ही मौके से पुलिस पहुंची। पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। फिलहाल मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। जांच जारी हैं। जवान के बारे में कहां जा रहा हैं कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। अब जांच के बाद ही घटना की खुलासा हो सकेगी।

See also  मिसिर बेसरा के बॉडीगार्ड शनिचरवा समेत 18 उग्रवादियों का सरेंडर, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now