नेपाल के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार, काठमांडू क्राइम ब्रांच ने घर से पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 27, 2026

नेपाल के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार, काठमांडू क्राइम ब्रांच ने घर से पकड़ा

DESK: नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर जंग बहादुर राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। काठमांडू क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार सुबह महाराजगंज स्थित उनके आवास से उन्हें हिरासत में लिया।

पूर्व चीफ जस्टिस राणा के विरुद्ध काठमांडू क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने की जानकारी दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक शिकायत और आरोपों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया है। गिरफ्तारी के पीछे की वजह भी अभी नहीं बताई गई है। पुलिस ने पूर्व चीफ जस्टिस राणा को आवश्यक जांच के लिए लाने की बात कहते हुए इस मामले में जल्द और जानकारी सार्वजनिक किए जाने की बात कही है।

निलंबित हो गए थे
2 जनवरी 2019 को नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बने राणा 13 फरवरी 2022 को संसद में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद संवैधानिक प्रावधान के तहत स्वतः निलंबित हो गए थे। लंबे समय तक उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला चला। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए महाभियोग की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उनका पेंशन और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले सभी प्रकार के रकम रिलीज करने का आदेश दिया था।
तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के द्वारा संसद भंग किए जाने के फैसले को पूर्व चीफ जस्टिस राणा की अगुवाई में रही संवैधानिक बेंच ने खारिज कर दिया था। उसी समय ओली के खिलाफ बने नेपाली कांग्रेस और माओवादी गठबंधन के नेता शेरबहादुर देउवा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया था।

See also  हरेलाल महतो ने AJSU से दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को लगा झटका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now