देवघरः शुक्रवार को देवघर के बड़े गैंगस्टर शिवाशीष कश्यप उर्फ शिबू मिश्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शिबू मिश्रा की उसके देवघर के गोविंद खवाड़े लेन स्थित आवास पर तबीयत बिगड़ी थी, इसके बाद उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गैंगस्टर शिवाशीष कश्यप उर्फ शिबू मिश्रा देवघर के चर्चित अपराधी बाबा परिहस्त के निधन के बाद उसके गिरोह की कमान संभाल रहा था। बाबा परिहस्त की मौत के बाद शिबू मिश्रा ने देवघर में कई बड़े अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था।






