करमा पूजा की रात रांची में नाबालिग से दुष्कर्म, लोहरदगा का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2026

करमा पूजा की रात रांची में नाबालिग से दुष्कर्म, लोहरदगा का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

रांचीः बीआईटी ओपी क्षेत्र में करमा पूजा की रात एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बुधवार को पीड़ित छात्रा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहरदगा के रहने वाले आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को करमा पूजा के दिन रात के समय में रोक कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लोहरदगा निवासी बबलू उरांव के रूप में हुई है।

सोशल मीडिया के जरिए एक महीने पहले हुई थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार, नाबालिग छात्रा की आरोपी बबलू से सोशल मीडिया के माध्यम से एक महीने पहले ही दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी. करमा पूजा घूमने के बहाने आरोपी ने छात्रा को अपने पास बुलाया और रात में जबरन उसे अपने ही कमरे में रोक लिया। इसी दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

See also  झारखंड में अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, विज्ञापन को लेकर भी कार्रवाई की मांग

छात्रा किसी तरह बुधवार को अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बीआईटी मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने आरोपी के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से हुई बातचीत से जुड़ी सूचनाएं भी उपलब्ध करवाई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now