रांची में 24 सितंबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब का क्षेत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 22, 2026

रांची में 24 सितंबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब का क्षेत्र

रांचीः पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब वाला क्षेत्र बनने से झारखंड में 22 सितंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। 22 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिहंभूम में तेज हवा, वज्रपात और बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येला अलर्ट जारी किया है, जबकि रांची सहित अन्य जिलों में बादल छाये रहने और तेज हवा चलने की संभावना है।

23 सितंबर को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 24 सितंबर को रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में वज्रपात के साथ तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 25 सितंबर को पलामू, चतरा और लातेहार में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है।

See also  रामनंदी होटल्स ग्रुप के 17 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मालिक पर 131 करोड़ के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग का केस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now