बिग ब्रेकिंगःकल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बीच हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा-उनकी पत्नी नहीं बनेंगी CM

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2024

रांची : पिछले दो दिनों से झारखंड की सियासत में चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सभी सियासी कयासों को विराम देते हुए कहा है कि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी।

hemant pti
समाचार एजेंसी पीटीआई को दिये गए बयान में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी पत्नी कोई विधानसभा का कोई चुनाव नहीं लड़ने जा रही है जैसा बीजेपी प्रचारित कर रही है। बीजेपी गलत प्रोपेगेंडा फैलाकर गलत नैरेटिव पेश कर रही है कि मै मुख्यमंत्री पद छोड़ दूंगा और अपनी जगह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाउंगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे लगातार ये दावा कर रहे थे कि गांडेय की सीट हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए खाली करवाई है। बीजेपी के नेताओं का दावा था कि मुख्यमंत्री अपनी जगह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते है ताकि ईडी के कार्रवाई के बाद कोई और मुख्यमंत्री नहीं बन जाए। बीजेपी नेताओं का दावा है कि हेमंत सोरेन को ईडी गिरफ्तार कर लेगी उससे पहले हेमंत अपना राजनीतिक वारिस अपनी पत्नी को बनाने चाहते है।

See also  तस्वीरों में देखिए राँची में हॉकी का मेला - USA से 1/0 हारी टीम इंडिया, जापान ने चेक रिपब्लिक को 2/0 से दी मात, न्यूज़ीलैंड ने इटली को 3/0 से हराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now