धनबाद में मेयर पद के लिए BJP समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ पूर्व विधायक संजीव सिंह ने किया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले-अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 4, 2026

धनबाद में मेयर पद के लिए BJP समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ पूर्व विधायक संजीव सिंह ने किया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले-अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

धनबादः झारखंड नगर निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन धनबाद में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल और बीजेपी विधायक रागिनी सिंह के पति पूर्व विधायक संजीव सिंह ने नामांकन दाखिल किया। संजीव अग्रवाल और संजीव सिंह के नामांकन करने के बाद धनबाद में सियासी पारा गर्म हो गया है। धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भी इस बार जेएमएम समर्थित उम्मीदवार के रूप में मैदान में है। दो दिन पहले चंद्रशेखर अग्रवाल ने दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने जेएमएम की सदस्यता ग्रहण की थी।

70 रुपए के लिए टोलकर्मी और वाहन मालिक में भिड़त, रांची के हेसल टोल प्लाजा पर फायरिंग
बुधवार को संजीव सिंह ने सबसे पहले अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। इसके करीब दो घंटे बाद बीजेपी समर्थक उम्मीदवार संजीव अग्रवाल भी नामांकन दाखिल करने समाहरणायल पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। संजीव अग्रवाल के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी साथ नजर आए।
मैं जनता के हित में लड़ रहा हूं चुनाव: संजीव सिंह
नॉमिनेशन के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से कोयलांचल की जनता की सेवा करता आया है और जनता के हित में ही वे मेयर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद का समग्र विकास उनका मुख्य लक्ष्य है। पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

See also  विधानसभा में हेमंत देंगे ‘करारा’ जवाब, PMLA कोर्ट से मिल चुकी है फ़्लोर टेस्ट में मौजूद रहने की अनुमति

Live: सुप्रीम कोर्ट में ‘वकील’ बन ममता बनर्जी ने दीं SIR पर दलीलें, कहा- बंगाल को टारगेट, असम को क्यों नहीं
संजीव अग्रवाल के समर्थन में बीजेपी
वहीं बीजेपी समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के समर्थन में पहुंचे सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि पार्टी ने संजीव अग्रवाल को मेयर प्रत्याशी के रूप में समर्थन दिया है और बीजेपी पूरी ताकत के साथ चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतर चुकी है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने साफ कहा कि भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव अग्रवाल ही हैं और वही जीतकर आएंगे।
पार्टी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी: आदित्य साहू
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने संजीव सिंह समेत अन्य बीजेपी नेताओं द्वारा नामांकन किए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि चूंकि यह दलीय चुनाव नहीं है, इसलिए कोई भी चुनाव लड़ सकता है, लेकिन पार्टी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी। नामांकन वापसी के बाद पार्टी ऐसे नेताओं पर विचार करेगी। बता जा रहा है कि पूर्व विधायक संजीव सिंह के अलावा बीजेपी नेता मुकेश पांडेय और भृगुनाथ भगत ने भी मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।

See also  गैंगरेप पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से मिला कारतूस, कंकड़ और लकड़ी का टुकड़ा, एक सप्ताह तक दर्द से तड़पती रहीं महिला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now