गुमला में JMM नेता के छोटे भाई सुई लगते ही हुए बेहोश, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2026

गुमला में JMM नेता के छोटे भाई सुई लगते ही हुए बेहोश, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

गुमलाः जिले के सिसई प्रखंड स्थित नगर जामपानी गांव में रविवार को सुई लगने के बाद जेएमएम नेता जगदीश साहू के छोटे भाई शिव साहू की मौत हो गयी। परिजनों ने गांव के कथित झोलाछाप डॉक्टर जितेंद्र मुंडा पर गलत तरीके से सुई देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद साहू समाज के लोगों में आक्रोश है। मामले को लेकर सिसई थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है।

बताया गया कि शिव साहू रविवार की देर शाम अपने स्टाफ तेजू लोहरा को सुई दिलाने नगर जामपानी स्थित डॉक्टर जितेंद्र मुंडा के पास गये थे। डॉक्टर ने तेजू लोहरा को कमर में सुई दी। इसी दौरान शिव साहू ने शरीर में कभी-कभी खुजली होने की शिकायत बतायी। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने शिव के हाथ की नस में सुई लगा दी। सुई लगते ही कुछ सेकेंद्र में शिव बेहोश होकर गिर पड़े और उन्हें होश नहीं आया। इसके बाद डॉक्टर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई रेफर कर दिया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिव साहू की मौत हो गयी। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शव को सदर अस्पताल गुमला लाया गया। घटना को लेकर लोगों में डॉक्टर के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया।

See also  बिहार में शीतलहर का अलर्ट जारी, 31 दिसंबर तक राहत की उम्मीद नहीं, 10 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी मौत की वजह
जेएमएम नेता जगदीश साहू ने आरोप लगाया कि उनका छोटा भाई स्वस्थ था और डॉक्टर ने गलत तरीके से सुई देकर उसकी जान ले ली। उन्होंने सिसई थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कराने और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। शिव साहू की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। सोमवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now