पलामू में डागरा पुलिस पैकेट में तैनात सैप जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2026

पलामू में डागरा पुलिस पैकेट में तैनात सैप जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

पलामूः नौडीहा बाजार स्थित डागरा पुलिस पैकेट में तैनात सैप सूबेदार बुचून पाल ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, जवान बुचुन पाल डगरा पिकेट पर ड्यूटी में तैनात था। इसी दौरान उसने अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पिकेट में तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह गंभीर हालत में पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

सूचना मिलने पर पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पिकेट में तैनात जवानों से भी जानकारी ली जा रही है।

See also  पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव रहे संजीव लाल निलंबन मुक्त, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक जवान के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now