पलामू लापता नाबालिग लड़की का शव कुएं में मिला, ऑनर किलिंग की आशंका, कथित प्रेमी से पुलिस की पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2026

पलामू लापता नाबालिग लड़की का शव कुएं में मिला, ऑनर किलिंग की आशंका, कथित प्रेमी से पुलिस की पूछताछ

पलामू: जिले के ऊंटारी रोड थाना इलाके के नावागढ़ में एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर के कुएं से बरामद हुआ है।मंगलवार देर शाम परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग मोबाइल फोन पर एक लड़के से बातचीत करती थी। परिवार वालों को इसकी जानकारी थी और इस बात को लेकर पूर्व में उसके साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। लड़की के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके कथित प्रेमी से भी पूछताछ की थी।

इसी बीच बुधवार को घर की दहलीज पर स्थित कुएं से नाबालिग का शव बरामद हुआ। ऊंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष कुमार गिरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा होने की आशंका है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है।

See also  Raksha Bandhan: राखी के धागे में सजा भाई-बहन का रिश्ता, रांची में उमड़ा स्नेह का सैलाब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now