कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रेलर आपस में भिड़े, ड्राइवर की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2026

कोडरमाः रविवार देर रात कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ। रविवार देर रात करीब दो बजे मेघातरी कालीमंडा के समीप दो ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रात करीब दो बजे हुआ हादसा
बताया जाता है कि घटना रविवार की रात करीब दो बजे की है। कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के समीप दोनों ट्रेलर आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

WhatsApp Image 2026 09 14 at 10.45.25 A
टक्कर में चालक की दर्दनाक मौत
हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के कारण चालक का शरीर दो हिस्सों में अलग हो गया। वहीं, दोनों ट्रेलर का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

See also  2 लाख की कंपनी बनाई और हड़प ली 103 एकड़ जमीन, झारखंड के जमीन घोटाले की पूरी कहानी

WhatsApp Image 2026 09 14 at 10.45.25 AM

घाटी में पहले भी हो चुके हैं कई सड़क हादसे
कोडरमा घाटी में इससे पहले भी तेज रफ्तार और वाहनों की आमने-सामने टक्कर के कारण कई सड़क हादसे हो चुके हैं। रात के समय घाटी में भारी वाहनों की आवाजाही के बीच इस तरह की दुर्घटनाएं लोगों की चिंता बढ़ाती हैं। ताजा हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now