धनबाद के निरसा में कोयला चोरी के आरोप में बुजुर्ग महिला की पिटाई भड़के लोग, CISF टीम को बनाया बंधक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 13, 2026

धनबाद के निरसा में कोयला चोरी के आरोप में बुजुर्ग महिला की पिटाई भड़के लोग, CISF टीम को बनाया बंधक

धनबादः निरसा के चापापुर ओसीपी में कोयला चोरी के खिलाफ CISF और ECL की कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया। बुजुर्ग महिला की कथित पिटाई का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सीआईएसएफ की टीम को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि चापापुर ओसीपी इलाके में कोयला चोरी की सूचना मिलने के बाद CISF और ECL की सुरक्षा टीम छापेमारी करने पहुंची थी। टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। इसी दौरान आदिवासी टोला की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला लकड़ी चुनने के लिए जा रही थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने महिला को भी कोयला चोरी में शामिल समझ लिया और उसके साथ मारपीट की। बताया गया कि महिला कम सुनती है और पूछताछ के दौरान वह सुरक्षा कर्मियों के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है।

महिला के साथ कथित मारपीट की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सुरक्षा टीम को घेर लिया और विरोध शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने सीआईएसएफ और ईसीएल की सुरक्षा टीम को बंधक बना लिया।इस दौरान तीन वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने की भी बात सामने आई है।

See also  गैंगस्टर अमन साहू की राजदार पम्मी गिरफ्तार, अमन और लॉरेंस गिरोह के लिए करती थी खास काम

ग्रामीणों का कहना है कि कोयला चोरी रोकने की कार्रवाई के नाम पर निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है।उन्होंने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने वाले कर्मियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को शांत कराया।

निरसा के एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने बताया कि महिला के साथ सीआईएसएफ द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने सुरक्षा टीम को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत कराया गया। फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now