SIR 2026 : दावा-आपत्ति की सुनवाई प्रक्रिया का लोहरदगा DC ने किया निरीक्षण, निर्धारित तिथि- समय एवं स्थान पर सुनवाई पूरी करने का दिया निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2026

SIR 2026 : दावा-आपत्ति की सुनवाई प्रक्रिया का लोहरदगा DC ने किया निरीक्षण, निर्धारित तिथि- समय एवं स्थान पर सुनवाई पूरी करने का दिया निर्देश

लोहरदगा:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के अंतर्गत आज उपयुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने कैरो प्रखंड के नरौली पंचायत के चरिमा गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में चल रहे दावा एवं आपत्ति से संबंधित सुनवाई प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्जी द्वारा बताया गया कि कुल 312 मतदाताओं को प्राप्त नोटिस के अनुसार सुनवाई की जा रही है।उपायुक्त नोटिस के आलोक में अब तक की गई सुनवाई एवं मामलों के निष्पादन की जानकारी ली। साथ ही, नोटिस निर्गत किए गए सभी मामलों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुनवाई समयबद्ध रूप से पूरी करने का निर्देश दिया।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 6.27.31 PM

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि वे पूर्ण दक्षता, गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि SIR-2026 से संबंधित दावा एवं आपत्ति के मामलों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 6.27.32 PM

सुनवाई की तिथि एवं स्थान की पूर्व जानकारी सुनिश्चित करने का निर्देश

See also  सड़क सुरक्षा को लेकर लोहरदगा DTO ने चलाया चेकिंग अभियान, 37 वाहनों से वसूला जर्माना

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस निर्गत किए गए हैं, उन्हें सुनवाई की निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान की पूर्व जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सूचना के अभाव में कोई भी पात्र मतदाता सुनवाई से वंचित न रहे।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सुनवाई में आये मतदाताओं से भी बातचीत की।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 6.27.28 PMWhatsApp Image 2026 09 12 at 6.27.29 PM

मतदाताओं से की सक्रिय भागीदारी की अपील

उपायुक्त ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वे सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएं। जिन मतदाताओं को सुनवाई से संबंधित नोटिस प्राप्त हुए हैं, वे नोटिस में निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक/वांछित दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें।आज के निरीक्षण के बीएलओ सुपरवाइजर एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now