पलामू के जंगल में खुखड़ी चुनने के दौरान बम विस्फोट, ग्रामीण का हाथ बुरी तरह जख्मी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2026

पलामू के जंगल में खुखड़ी चुनने के दौरान बम विस्फोट, ग्रामीण का हाथ बुरी तरह जख्मी

पलामू: रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव में मंगलवार सुबह जंगल में खुखड़ी चुनना एक ग्रामीण के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। जंगल में खुखड़ी तलाशने के दौरान हुए अचानक विस्फोट में 55 वर्षीय शनिचर राम गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके में उनका बायां हाथ बुरी तरह जख्मी हुआ है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार काचन गांव निवासी रामवृक्ष मोची के पुत्र शनिचर राम सुबह करीब सात बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल गए थे। खुखड़ी चुनते समय उन्होंने एक बिल में हाथ डाला। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से उनका बायां हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शनिचर राम को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। हालांकि हाथ में गंभीर चोट के कारण उनका इलाज जारी है।

See also  बिहार में मुख्यमंत्री आवास का नाम बदला गया, सम्राट चौधरी ने घर में शिफ्ट होने से पहले किया नामकरण

जंगल में विस्फोटक मिलने से बढ़ी चिंता
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विस्फोट किस वस्तु से हुआ और वह जंगल में कैसे पहुंची, इसकी पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि विस्फोटक जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी इस आशंका की पुष्टि नहीं की है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जंगल में और कहीं विस्फोटक तो नहीं रखा है। घटना ने जंगल में जाने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now