गिरिडीह: झारखंड की राजनीति को रविवार तड़के उस वक्त गहरा झटका लगा, जब झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
सुदिव्य कुमार सोनू अपने शांत, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सार्वजनिक जीवन में उनका व्यवहार बेहद संयमित रहा। लोगों से सहजता से मिलना और उनकी समस्याएं सुनना उनकी कार्यशैली का हिस्सा था। झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी थी।मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद ही करीबी साथी माना जाता था। सरकार और संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां दी गई थी। दिवंगत मंत्री के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा दिनांक 06 सितंबर 2026 एवं 07 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।

झारखण्ड सरकार के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार का 06 सितंबर 2026 को निधन हो गया है।
दिवंगत मंत्री के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा दिनांक 06 सितंबर 2026 एवं 07 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।#Jharkhand @kumarsudivya pic.twitter.com/hMtyoBsZJG— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) September 6, 2026
जानकारी के अनुसार, मंत्री पिछले कई दिनों से गिरिडीह से बाहर थे और दो दिन पहले ही लौटे थे।शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि वे हरसिंगरायडीह स्थित अपने घर पर थे, जहां अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। दर्द की शिकायत पर उन्हें रात में ही मर्सी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच और इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
ज़िंदगी की क्षणभंगुरता…
कल तक जो साथी हमारे बीच थे, आज उनकी स्मृतियाँ ही हमारे साथ हैं। जीवन की अनिश्चितता हमें एक बार फिर गहरे दुःख और शोक में छोड़ गई है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित साथी एवं झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से पूरा झामुमो परिवार… pic.twitter.com/CqsHItNpzR
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) September 6, 2026








