गांडेय से JMM विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा को किया स्वीकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 1, 2024

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की राजनीति से आ रही है जहां सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गिरिडीह के गांडेय सीट से विधायक सरफारज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। झारखंड विधानसभा सचिवालय ने गांडेय विधानसभा सीट के रिक्त होने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

31 दिसंबर को सरफराज दिल्ली से रांची आये और विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपकर वापस दिल्ली अपने परिवार के सदस्यों के पास चले गए। जेएमएम में आने से पहले सरफराज कांग्रेस पार्टी से विधायक हुआ करते थे। नये साल के पहले दिन जेएमएम विधायक के इस्तीफे ने राज्य में राजनीतिक पारा गर्म कर दिया है।

latter 1

See also  सिर मुंडाते ही सम्राट चौधरी पर गिरे ‘ओले’ ; डॉ दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now