कटिहार में बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, तीन भाईयों की मौके पर हुई मौत

कटिहार में बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, तीन भाईयों की मौके पर हुई मौत

कटिहारः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोजीतपुर बाईपास पर पर मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के अनुसार, भारतीय खाद्य निगम (FCI) का एक खाली ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान मनिहारी से कटिहार की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

लखीसराय के DM मिथिलेश मिश्र को नीतीश सरकार ने हटाया,धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी के बाद एक्शन
मृतकों की पहचान नितेश कुमार उरांव, राजीव कुमार और राहुल के रूप में हुई है, जो आपस में चचेरे भाई थे।इस हादसे ने एक ही परिवार के कई घरों में मातम फैला दिया है।परिजन रंजीत कुमार ने बताया कि राहुल घटना वाले दिन ही गुजरात से घर लौटा था।वह अपने दोनों भाइयों को कटिहार स्टेशन छोड़ने जा रहा था, जहां से वे मजदूरी के लिए बाहर जाने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।घर से निकले तीनों युवक कभी वापस नहीं लौट सके।

See also  लोहरदगा में डबल मर्डरः बेटे ने मां और पत्नी की सरिया से हमला कर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

पटना से फर्जी महिला IAS पति के साथ गिरफ्तार,₹34.74 लाख की ठगी का आरोप
हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराने की कोशिश में जुट गया। सदर डीएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now