JSSC CGL पेपर लीक: CID ने गिरिडीह से सफल अभ्यर्थी समीर कुमार गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2026

JSSC CGL पेपर लीक: CID ने गिरिडीह से सफल अभ्यर्थी समीर कुमार गिरफ्तार

रांची: JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा में अनियमितता, कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID ने एक और सफल अभ्यर्थी समीर कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार समीर कुमार गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

press release 1788103552633

समीर कुमार के रूप में यह सातवां अभ्यर्थी है, जिसे सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व सीआईडी ने पूर्व में सफल अभ्यर्थी दीपक कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी व आनंद कुमार सिंह के अलावा अक्षय तिवारी व सुषमा कुमारी को गिरफ्तार किया था।
दीपक कुमार धनबाद के श्यामली होटल नावाडीह के डुप्लेक्स सनशाइन अपार्टमेंट का निवासी है। वहीं, उमेश कुमार राय मूल रूप से बिहार के भेजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के काकिला डयूल का निवासी है और वर्तमान में बोकारो के दुग्दा थाना क्षेत्र के न्यू बीसीसीएल कालोनी स्थित क्वार्टर नंबर एम-25/3 रहता था।
तीसरा अभ्यर्थी विजय कुमार तिवारी धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के रोआम धड़कीड़ो का तथा चौथा आरोपित आनंद कुमार सिंह बिहार के छपरा जिले के कोपा थाना क्षेत्र के चतरा गांव का रहने वाला है। आनंद कुमार सिंह वर्तमान में धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में सुदामडीह रिवरसाइड मार्केट में रहता था।
अक्षय तिवारी जेपीएससी की परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी का भाई व सुषमा कुमारी अभय तिवारी की पत्नी हैं। अभय तिवारी भी गिरफ्तार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में हुई है। वह जेपीएससी व जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितता का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
जेएसएससी सीजीएल में कथित पेपर लीक मामले में एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में दर्ज कांड की जांच की जांच के दौरान सभी सफल अभ्यर्थियों के विरुद्ध सीआइडी को पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।सबने रिश्वत देकर दलालों, एजेंटों के माध्यम से लीक प्रश्न पाया और उसके उत्तर रटकर परीक्षा में सफलता हासिल की। अब जल्द ही सीआईडी सभी गिरफ्तार अभ्यर्थियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करेगी।

See also  मगध मेडिकल अस्पताल की नर्सिंग छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल, देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now