Nepal Flood: शव से सोने की बाली खींचने वाले दो लोगों की गिरफ्तारी, इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो हुआ था वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2026

nepal dead body gold

काठमांडू: नेपाल में आई बाढ़ के मलबे से शव से कान की बाली चोरी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नेपाल के  चितवन जिले की पुलिस ने जांच शुरु की जिसके बाद मदन गुरुंग और उमेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है । 

नेपाल में भयानक त्रासदी के बाद सैकड़ों लोगों की जान चली गई है । सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं और शव के मलबे में बह कर दूर- दूर तक जा रहे हैं  इन हालातों में भी चंद लोग इंसानियत पर कलंक लगाने का काम करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। मामला नेपाल के चितवन का है जहां शुली नारायणी नदी के किनारे बह कर आए एक महिला के शव से दो-तीन लोग कान की बाली खींचते हुए नजर आए । 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद   बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। इस वीडियो में शुली-नारायणी नदी के किनारे मिली एक लाश के कान से कुछ निकालते हुए दिखाया गया था। चितवन के मुख्य ज़िला अधिकारी गणेश अर्याल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर इसमें शामिल लोगों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

See also  थिनर को पानी समझकर पीने से बच्चे की मौत, पिता की एक गलती ने ले ली मासूम की जान

गिरफ्तार किए गए लोगों में मदन गुरुंग (25) और उमेश चौधरी (38) शामिल हैं। मदन गुरुंग नवलपरासी की बिनायी त्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका-1 के रहने वाले हैं और अभी भरतपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी-1 के लीलाचौक में अपने ननिहाल में रह रहे हैं। वहीं, उमेश चौधरी सुनसरी की इनरुवा नगरपालिका-5 के रहने वाले हैं और अभी भरतपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी-2 के पोखरा बस पार्क इलाके में सुपारीटोल में रह रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि मृतक के शव से जुड़ी इस घटना को संवेदनशील मामला मानते हुए, उन्होंने जांच के दायरे में सबूतों को सुरक्षित रखने और शव की गरिमा बनाए रखने जैसे पहलुओं को भी शामिल किया है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद मौजूदा कानून के तहत गिरफ्तार लोगों के खिलाफ ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी।

इधर भोटेकोशी में आई बाढ़ के बाद त्रिशूली और नारायणी नदियों के अलगअलग किनारों पर शव मिलने का सिलसिला जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now