डेस्कः समस्तीपुर में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर छापेमारी की है। सुबह करीब 9 बजे 2 गाड़ियों से निगरानी की टीम पहुंची। आवास के अंदर जांच-पड़ताल की जा रही है। डीसीएलआर कंचन कुमारी झा भी आवास में ही मौजूद है।बाद में रोसड़ा थाना की पुलिस भी डीसीएलआर के आवास पर पहुंची।


यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में है या कुछ और अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है। वैसे सूत्रों का बताना है कि यह मामला रिश्वत लेने से संबंधित है।बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े मामले की शिकायत के बाद निगरानी की टीम ने छापेमारी की है। कंचन कुमारी झा के आवास पर निगरानी की टीम दस्तावेज और बैंक अकाउंट खंगाल रही है।






