डेस्कः बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव, आशुतोष राणा, तापसी पन्नू, सोनू सूद समेत अपने अलोचकों पर बुरी तरह फूट पड़ी। कंगना रनौत ने कहा, ‘जहां तक बाबा रामदेव की बात है, उन्होंने हर मर्यादा लांग दी। उन्होंने एक महिला के बारे में जिस तरह की टिप्पणियां की हैं, उससे समाज शर्मसार हुआ है। महिलाओं को लेकर उन्हें अपने नजरिए पर विचार करने की जरूरत है।’
इसके अलावा कंगना रनौत ने कई और हस्तियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘आए दिन इस तरह के लोग चाहे वो आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती है। सोनू सूद कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए। राखी सावंत जो मेरे चरित्र पर भद्दी टिप्पणी करती हैं। तापसी पन्नू जो मेरे माता-पिता को अपमानित करती हैं।इन लोगों को मेरा सिर्फ संदेश है कि अगर आप मेरे बराबर एक 1% भी सफलता हासिल नहीं किए हैं तो मैं आपका कोई ज्ञान नहीं सुनूंगी… पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाएं। ‘
पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं कंगना
कंगना रनोट अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों के साथ उनका सार्वजनिक विवाद भी हो चुका है। सांसद बनने के बाद भी वह कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं। ताजा बयान में उन्होंने आलोचकों को सीधे जवाब दिया है।
हिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद अब फिर चर्चा में है। योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना ने पलटवार करते हुए कहा था, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम मत कीजिए।” अब कंगना के इस पलटवार पर रामदेव ने जवाब दिया है।

#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "आए दिन इस तरह के लोग चाहे वो आशुतोष राणा हो जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती है सोनू सूद कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए, राखी सावंत जो मेरे चरित्र पर भद्दी टिप्पणी करती हैं, तापसी पन्नू जो मेरे माता-पिता को अपमानित करती हैं इन… pic.twitter.com/verwcwDiYA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2026
एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर भड़कते हुए कहा कि बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए। दरअसल, कंगना ने बाबा रामदेव की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कंगना के 'जेनरेशन गटर' वाले बयान को लेकर कहा था कि ये बिगड़े दिमाग की निशानी है।






