चतरा में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, चांदनी रेस्टोरेंट से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2026

चतरा में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, चांदनी रेस्टोरेंट से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया

चतराः शुक्रवार को शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इस दौरान मौके से पुलिस ने पांच युवती, चार युवक और रेस्टोरेंट संचालक के बेटे को हिरासत में लिया। सभी को पूछताछ के लिए सदर थाना ले जाया गया है।
सूचना के बाद अचानक हुई छापेमारी
पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक रेस्टोरेंट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। रेस्टोरेंट संचालक के बेटे को भी पुलिस अपने साथ थाना ले गई।
हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ
छापेमारी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं। पुलिस कार्रवाई के बाद शहर में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को एसडीपीओ की चेतावनी
एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पांच युवतियों, चार युवकों और रेस्टोरेंट संचालक के बेटे को पकड़कर सदर थाना लाया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि जिस्मफरोशी जैसे धंधे में संलिप्त होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल्याण विभाग को लेकर की समीक्षा बैठक, स्कॉलरशिप समेत कई योजनाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now