मां के थप्पड़ से मासूम की मौत, ससुर ने बहू पर प्रेम प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक मां पर अपने ही 2 साल के मासूम बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। महिला के ससुर ने अपनी बहू पर प्रेम प्रसंग में अपने बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुर ने बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन लोगों ने बहू को प्रेमी से बात करने से रोका तो उसने बच्चे की जान ले ली।
आरोपी महिला के ससुर रोजन उर्फ जब्बार अंसारी ने कहा कि उनकी बहू का दूसरे युवक के साथ प्रेस संबंध चल रहा था, वो अपने प्रेमी से शादी करना चाह रही थी। उसने बताया कि बहू करीब 6 महीने पूर्व अपने मायके वाराणसी गई थी, वहां से लौटने के एक सप्ताह बाद वो ससुराल आई। वाराणसी में रहने के दौरान ही वो किसी युवक के संपंर्क में आई और उसका उसके साथ प्रेम संबंध चलने लगा। ससुराल आने के बाद भी वो लगातार फोन पर अपने प्रेमी से बात करती थी। इस बात की जानकारी होने के बाद उन लोगों ने बहू की फोन पर बात करना बंद करवा दिया। इस बात को लेकर वो लगातार अपने पति से झगड़ा किया करती थी और धमकी देती थी। इसके बाद ही उसने इतना बड़ा कदम उठाया और अपने मासूम बच्चे की जान ले ली।
खुद पर लगे हत्या के आरोप पर महिला ने बताया कि ऐसा उसने जानबूझकर नहीं किया है बल्कि गलती से हो गया है। आरोपी महिला ने कहा कि किसी बात की झंझलाहट में उसने बच्चे को तमाचा मारा, जिससे वो पलंग के नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बेंगाबाद के गोलगो गांव से आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now