संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ा हादसा हुआ । 15 अगस्त की सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर ये हादसा हुआ । निजी स्कूल हसनैन पब्लिक स्कूल की छत पर कुछ छात्र तिरंगा लहराते हुए सीसीटीवी में दिखे और अचानक छच्चा गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई जबकि एक छात्र घायल हो गया । इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है ।

संभल के हसनैन पब्लिक स्कूल में इस घटना की खबर मिलते ही इलाके के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरु की । स्कूल के सामने के मकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो है । माना जा रहा है कि छच्चा कमजोर था जिसकी वजह से ये हादसा हुआ । फिलहाल जिला प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है ।








