रांची के गंगाघाट स्टेशन के पास जनशताब्दी पर पथराव, E-2 कोच का शीशा टूटा; बाल-बाल बचे यात्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2026

रांची के गंगाघाट स्टेशन के पास जनशताब्दी पर पथराव, E-2 कोच का शीशा टूटा; बाल-बाल बचे यात्री

रांची: हावड़ा-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस पर सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे गंगाघाट स्टेशन के निकट पथराव किया गया। पथराव में ट्रेन की ई-2 बोगी का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि घटना में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। ट्रेन पर पथराव करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच के लिए रांची आरपीएफ पोस्ट से एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। टीम के मौके पर पहुंचने तक पथराव करने वाला कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला।आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पथराव करने वालों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
लगातार सामने आ रही पथराव की घटनाएं
रेलवे क्षेत्र में चलती ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं लगातार चुनौती बनी हुई हैं। गंगाघाट के आसपास भी इस तरह की घटनाएं पहले सामने आती रही हैं। करीब हर एक-दो महीने में ट्रेनों पर पथराव की घटना सामने आने से रेलवे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
आरपीएफ की ओर से ट्रेनों पर पथराव के खतरों को लेकर आसपास के इलाकों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता है। स्थानीय लोगों को समझाया जाता है कि चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने से यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है और यह गंभीर अपराध है।इसके बावजूद पथराव की घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। आरपीएफ अब घटना के बाद आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाकर पथराव करने वालों की पहचान करने में लगी है।

See also  रामगढ़ में बड़ा हादसाः CCL के करमा प्रोजेक्ट सुगिया में चाल धंसा, 4 की मौत, 6 घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now