हादसा या साजिशः दो करोड़ से ज्यादा का सरकारी पानी पाइप जलकर हुआ खाक, पुलिस जुटी जांच में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 29, 2023

गुमला :पेयजल सप्लाई के लिए खुले मैदान में रखा गया दो करोड़ से ज्यादा रकम की सरकारी पानी पाइप जलकर खाक हो गया। बसिया प्रखंड मुख्यालय के कोनवीर स्थित खुदी चौक के एचपीसी खुले मैदान में पाइप रखा हुआ था। राजगिरी सिंह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा एक महीना पहले इस पाइप को गिराया गया था।
शुक्रवार दोपहर को इसमें आग लग गई। ये आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल पाई है। लोगों की नजर अचानक मैदान से उठने वाली आग की लपटों पर पड़ी जब तक लोग आग बुझाने के उपाय कर पाते तब तक काफी देर हो चुका था। इसी बीच फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं उपलब्ध होने की वजह से अग्निशमन विभाग की ओर से आग बुझाने का कोई प्रयास नहीं किया जा सका। जिस वजह से वहां रखा सारा पानी पाइप जलकर खाक हो गया।
पुलिस आगलगी की घटना की जांच हादसा और साजिश दोनों ऐंगल से कर रही है। जानकारी के अनुसार राजगिरी सिंह कंपनी के द्वारा बरिया प्रखंड के सभी पंचायतों में पानी सप्लाई के लिए पाइप बिछाने का ठेका लिया गया है। जिस वजह से कंपनी ने कोनबीर के एनएचपीसी मैदान में एक माह पूर्व ही दो करोड़ मूल्य का पानी पाइप गिराया था। यहां से कंपनी के कर्मी रोजाना पाइप लोड कर कार्य स्थल पर भेज रहे थे मगर शुक्रवार को दोपहर आग लगने के समय कंपनी का कोई कर्मी भी मौजूद नहीं था। इस वजह से आगजनी की इस घटना को साजिश के ऐंगल से भी देखा जा रहा है। इस मामले में कंपनी के सुपरवाइजर पवन साहू से बात कि गई तो उन्होने कहा कि जहां पाइप रखे गए थे वहां से सुबह 8 बजे ही मजदूर निकल गए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही वहां से कागजात और जरूरी सामान को बचाया गया है।

See also  Rishabh Pant पर एक मैच का बैन, टीम इंडिया में वापसी के बाद लगा सबसे बड़ा झटका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now