लोहरदगा पुलिस महकमे में फेरबदल, छह ASI को नई जिम्मेदारी, पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2026

लोहरदगा पुलिस महकमे में फेरबदल, छह ASI को नई जिम्मेदारी, पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद

लोहरदगा : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने छह सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर जारी स्थानांतरण आदेश के बाद सभी अधिकारियों ने अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान भी दे दिया है।
एसपी के हस्ताक्षर से जारी जिला आदेश के तहत अमरनाथ पांडेय को लोहरदगा थाना से केकरांग पिकेट, चंद्रदीप महतो को लोहरदगा थाना से मुर्मू पिकेट, राजीव कुमार को केकरांग पिकेट से लोहरदगा थाना, दीपक कुमार गुप्ता को वारंट तामिला टीम से लोहरदगा थाना, दिनेश कुमार सिंह को पुलिस कार्यालय से वारंट तामिला टीम तथा क्रिस्टोफर तिर्की को मुर्मू पिकेट से लोहरदगा थाना भेजा गया है। लोहरदगा पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया था। इसके अनुपालन में सभी अधिकारियों ने योगदान देकर नई जिम्मेदारी संभाल ली है। एसपी का मानना है कि विभिन्न थानों और पिकेटों में अधिकारियों की नई तैनाती से पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही वारंट निष्पादन, गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े कार्यों में भी तेजी आएगी। स्थानांतरण आदेश की प्रतिलिपि संबंधित थाना प्रभारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस कार्यालय और अन्य संबंधित शाखाओं को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई थी।
लोहरदगा : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने छह सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर जारी स्थानांतरण आदेश के बाद सभी अधिकारियों ने अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान भी दे दिया है।

See also  लोहरदगा में हजरत बाबा दुखन शाह के मजार पर DC-SP ने की चादरपोशी, उमड़ा जनसैलाब

जारी आदेश के तहत अमरनाथ पांडेय को लोहरदगा थाना से केकरांग पिकेट, चंद्रदीप महतो को लोहरदगा थाना से मुर्मू पिकेट, राजीव कुमार को केकरांग पिकेट से लोहरदगा थाना, दीपक कुमार गुप्ता को वारंट तामिला टीम से लोहरदगा थाना, दिनेश कुमार सिंह को पुलिस कार्यालय से वारंट तामिला टीम तथा क्रिस्टोफर तिर्की को मुर्मू पिकेट से लोहरदगा थाना भेजा गया है। लोहरदगा पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया था। इसके अनुपालन में सभी अधिकारियों ने योगदान देकर नई जिम्मेदारी संभाल ली है। एसपी का मानना है कि विभिन्न थानों और पिकेटों में अधिकारियों की नई तैनाती से पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही वारंट निष्पादन, गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े कार्यों में भी तेजी आएगी। स्थानांतरण आदेश की प्रतिलिपि संबंधित थाना प्रभारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस कार्यालय और अन्य संबंधित शाखाओं को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई थी।

See also  लोहरदगा में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले 116 जोड़ियों का हुआ सामूहिक विवाह, मिली सामाजिक मान्यता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now