रांची के खलाारी से तीन मासूम रहस्मय ढंग से लापता, कई जिलों में तलाश, अंतिम बार स्टेशन के पास देखने की सूचना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 4, 2026

रांची के खलाारी से तीन मासूम रहस्मय ढंग से लापता, कई जिलों में तलाश, अंतिम बार स्टेशन के पास देखने की सूचना

रांचीः खलारी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित भुईयां टोली से रविवार की शाम तीन मासूम बच्चों के रहस्मय ढंग से लापता हो जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार सुभाष नगर टीएच कालोनी के समीप भुईयां टोली के दिहाड़ी मजदूरों के बच्चे शिवा कुमार (10 वर्ष), मेघा कुमारी (6 वर्ष) और मंगल उरांव उर्फ टकला (9 वर्ष) रविवार शाम करीब पांच बजे सुभाष नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में खेल रहे थे।
इसके बाद से तीनों का कोई सुराग नहीं मिला। क्षेत्र के लोगों ने अपने स्तर पर बच्चों की खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।इसी बीच सूचना मिली कि तीनों बच्चों को खलारी रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर के पास आखिरी बार खेलते हुए देखा गया था।इस सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चला।घटना की सूचना खलारी थाना को दी गई है। पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर बच्चों की तलाश कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही है। वहीं लापता हेल्प डेस्क की टीम भी खोजबीन में जुटी है।

See also  बिहार में पुलिस एनकाउंटर में अपराधी सोनू यादव की मौत, सीवान में पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या में था शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now