मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक, मृत व्यक्तियों के आश्रितों की सहायता राशि बढ़ाई गई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक, मृत व्यक्तियों के आश्रितों की सहायता राशि बढ़ाई गई

रांचीः मंगलवार को कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिये गए इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मंत्री इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ विभाग के वरीय अधिकारी की मौजूद थे।

सहायता राशि एक लाख से चार लाख किया गया
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। आपदा के शिकार हुए मृत व्यक्ति के आश्रितों को अब एक लाख रुपये की जगह चार लाख रुपये की सहायता देने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बैठक में लिये गए फैसले से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन को और प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में सहमति, आपदा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान की प्रक्रिया के सरलीकरण, सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर ₹4 लाख (पूर्व में यह राशि ₹1 लाख थी), युवाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु युवा आपदा मित्र योजना आदि विषयों पर चर्चा हुई और निर्देश दिया।साथ ही, डूबने की घटनाओं पर रोक के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की संख्या बढ़ाने तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

See also  कैरव गांधी के अपहरण में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर का नंबर उद्योगपति की कार का निकला, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में खुलासा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now