डेस्कः पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीरभूम जिले में बालू माफिया एवं पत्थर कारोबारी के घर से कम से कम 20 करोड़ रुपये नकद और 15 किलो सोना जब्त किया गया है। राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी के ठिकानों से चार साल पहले ईडी द्वारा जब्त रकम के बाद यह सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। पुलिस ने बताया कि सरकारी बस ड्राइवर से पत्थर कारोबारी बने मीनार मंडल के देवचा गांव स्थिति दो मंजिला मकान से एक-एक किलोग्राम वजनी सोने के 14 छड़ और 100-100 ग्राम के सोने के 10 बिस्किुट बरामद किये गये हैं, जिनकी वर्तमान बाजार दर के अनुसार कीमत लगभग 21.5 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि कई थैलों में भरकर रखी गयी नकदी की गिनती इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक जारी थी और यह आंकड़ा पहले ही 20 करोड़ रुपये को पार कर चुका था। पुलिस ने मीनार मंडल की पहचान फरार कारोबारी टुल्लू मंडल उर्फ मो.नजीबुद्दी के संबंधी के रूप में की है।

सरकारी बस चालक था मोनिर उर्फ मीनार मंडल
वह पहले पेशे से बस ड्राइवर था। तुलु मंडल की देखरेख में उसके रिश्तेदार अमीर हुए, और मोहम्मदबाजार का रहने वाला मीनार मंडल उनमें से एक है। मीनार ने पिछले 15 वर्षों में बहुत अधिक दौलत जमा की है। कैश और सोना बरामद करने के साथ-साथ, पुलिस इन संपत्तियों के स्रोतों की भी जांच कर रही है। बताया जाता है कि तुलु मंडल बीरभूम के मोहम्मदबाजार, नलहाटी और देवचा-पचामी इलाकों में लगभग पत्थर की 250 अवैध खदानें चलाता था। वह नकली DCRs (डेली कलेक्शन रजिस्टर) का इस्तेमाल करके करोड़ों रुपये का कारोबार करता था। आरोप है कि उसे उस समय की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और प्रशासन, दोनों का समर्थन हासिल था।

मोहम्मद निजामुद्दीन उर्फ तुलु मंडल, पिछली तृणमूल कांग्रेस की सरकार में बीरभूम में बेताज बादशाह थे। उन्हें रेत माफिया के तौर पर जाना जाता है. इसके अलावा, उनका नाम बड़े पैमाने पर अवैध रेत के कारोबार से भी जुड़ा है। शुभेंदु अधिकारी जब विपक्ष में थे, तो उन्होंने तुलु मंडल की गतिविधियों के खिलाफ अक्सर आवाज उठाई थी।

बुधवार सुबह-सुबह, बीरभूम पुलिस की एक स्पेशल टीम ने मोहम्मदबाजार में तुलु मंडल के रिश्तेदार मीनार मंडल के घर पर छापा मारा। बीरभूम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) नीलेश श्रीकांत गायकवाड़ के नेतृत्व में चली छापेमारी के बाद, जिसमें मोहम्मदबाजार समेत कई थानों के पुलिसवाले शामिल थे, कैश और सोने की छड़ों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। दोपहर में, अधिकारी बरामद कैश की गिनती करने के लिए पांच काउंटिंग मशीनों और बड़े कंटेनरों के साथ घर में घुसे।

मुख्यमंत्री ने पुलिस की सराहना की
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस कार्रवाई के बीच पुलिस की सराहना की। शुभेंदु ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के एक परिसर में छापेमारी की गयी. बालू माफिया पर इस कार्रवाई के लिए हमारे कानून प्रवर्तन कर्मियों द्वारा किया गया काम सराहनीय है। इस अभियान के दौरान अवैध रूप से जमा की गयी संपत्ति बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।
Commendable job by our Law Enforcement personnel for the crackdown on Sand Mafia.
Following a precise operation based on source based information, Birbhum Police conducted a major raid under Mohammad Bazar PS targeting the hideout of illegal sand mafia Tullu Mondal alias Mohd… pic.twitter.com/Ln4XJCWKKY
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) July 29, 2026

