लोहरदगा में उत्तर प्रदेश की अघोरी टीम भगवान शिव-पार्वती की जीवंत एवं भव्य झांकी प्रस्तुत करेगी, 17 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवर यात्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2026

लोहरदगा : श्रावण मास की आस्था और भक्ति का उल्लास 17 अगस्त को चरम पर होगा। नाग पंचमी और श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर कांवरिया संघ बरवाटोली के तत्वावधान में विशाल कांवर यात्रा निकाली जाएगी। कांवर यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कांवर यात्रा की शुरुआत सुबह सात बजे बरवाटोली स्थित मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद सैकड़ों कांवरिये बोल बम के जयघोष के बीच घाघरा स्थित देवाकी बाबा धाम मंदिर के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करेंगे। शाम सात बजे मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कांवर यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण उत्तर प्रदेश की अघोरी टीम द्वारा प्रस्तुत भगवान शिव-पार्वती की जीवंत एवं भव्य झांकी होगी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

See also  5 दिन -25 मशीन -500 करोड़ः धनकुबेर धीरज के नोट गिनते गिनते टेबल पर हांफने लगी मशीनें

1 17
कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड से गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के रास्ते में विभिन्न स्थानों पर फलाहार एवं सेवा शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, देवाकी बाबा धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाभंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। कांवरिया संघ की ओर से उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, एसडीओ अमित कुमार, डीएसपी समीर तिर्की, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर और नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशास के वरिष्ठ अधिकारियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के आमंत्रित किया है। कांवरिया संघ के सुनील अग्रवाल, कपिल देव मिश्रा, गौरव अग्रवाल और संभव तमेड़ा ने जिले वासियों से परिवार सहित कांवर यात्रा, जलाभिषेक और महाभंडारे में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

2 163 144 135 146 13

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now