पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2026

पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

पलामू: मेदिनीनगर के बाईपास रोड स्थित JMP परिसर में देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। परिसर में तैनात गार्ड विनोद कुमार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे स्कूटी से पहुंचे तीन युवक गार्ड को गेट तक ले गए और करीब से गोली मारकर फरार हो गए। प्रारंभिक आशंका है कि 15 जुलाई को हुई एक जन्मदिन पार्टी के विवाद की रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में विनोद पांडेय के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं। अपराधी एक कार और स्कूटी से परिसर में पहुंचे और सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार दी।
दरअसल, 15 जुलाई को जेएमपी कॉम्प्लेक्स में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा हुआ था।बर्थडे पार्टी में कुछ लड़कियों को बुलाया गया था और डांस करवाया जा रहा था। इस दौरान डांस और साउंड को लेकर कर्मी एवं पार्टी कर रहे लोगों के बीच मारपीट हुई थी. मारपीट के मामले में दोनों ओर से एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
इस मामले को लेकर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। बताया जाता है कि पार्टी में शामिल होने वाले लोग हाई प्रोफाइल बैकग्राउंड से हैं और वे एक पॉलिटिकल पार्टी से भी जुड़े हुए हैं।

See also  बिहार विधानसभा में 'बाप' शब्द को लेकर बवाल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों से नाराज होकर स्पीकर चले गए सदन से बाहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now