रांचीः JPSC घोटाले में CID की कार्रवाइ लगातार जारी है। शनिवार को सीआईडी ने जेएसएसी में कथित गड़बड़ी मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीआईडी ने JPSC कर्मचारी सोनू कुमार और मामले के मुख्य अभियुक्त अभय तिवारी के सहयोगी अरविन्द कुमार को गिरफ्तार किया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। CID का कहना है कि अनुसंधान अभी जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


