झारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची से इस शहर का सफर महज 6 घंटे में पूरा होगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2025

sleeper_vande_bharat

रांची-पुरी वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड से क्षेत्रीय रेलवे कार्यालय को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया कि हटिया से चल रही तपस्विनी एक्सप्रेस में होने वाली भीड़, समय सारणी सहित अन्य तकनीकी चीजों पर अध्ययन के उपरांत आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।

वहीं, यात्री संघों ने रांची-पुरी के लिए स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस देने की मांग कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को लंबा सफर आसानी से पूरा हो जाए। ज्ञात हो कि जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी, सांसद खीरु महतो सहित अन्य लोगों के द्वारा रांची से पूरी वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की गई थी। यह मांग 2024 और फरवरी 2025 में भी की गई थी।

पुरी के लिए वंदेभारत चलने से टूरिस्ट को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। पुरी और भुवनेश्वर में पढ़ने वाले इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की भी भरमार रहती है। ऐसे में उन्हें इस ट्रेन के चलने से काफी राहत मिलेगी।

See also  राहुल गांधी ने आदिवासी नेताओं के साथ की बैठक, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और सांसद सुखदेव भगत ने सरना धर्म कोड का उठाया मामला

घर में सो रहे कपल को घसीट कर ले गया, हथौड़ी से हमला कर पति को मार डाला; बिहार में खौफनाक वारदात

जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि वर्ष 2024 में रांची-पुरी वंदेभारत चलाने की मांग की गई थी। जोनल उपभोक्ता सलाहकार समिति फरवरी 2025 की बैठक में मांग की गई थी। वर्तमान में मांग रहे हैं कि स्लीपर वंदेभारत चले, ताकि यात्रियों का सफर आसान हो।

1. रांची-हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस

2. रांची-वाराणसी-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस

3. रांची-पटना-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस।

रांची से हरिद्वार-देहरादून के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग की गई है। यह मांग उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य सतीश सिन्हा ने की है। इस संबंध में दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को पत्र भेजा है। इसके अलावा रांची से अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन सेवा चलाने का भी अनुरोध किया गया है। इस पर दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कहा कि पिछले दिनों भारतीय रेलवे समय सारणी सम्मेलन में रांची से अहमदाबाद के बीच ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर सहमति बनी। फिर भी जोनल स्तर से रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर भविष्य में ट्रेन चलाने के लिए विचार करने का अनुरोध किया गया है, पर बोर्ड का उत्तर नहीं आया है।

See also  रेलवे में निकली बंपर बहाली, 10 हजार से ज्यादा लोको पायलट होंगे बहाल

आवारा हैं राहुल गांधी, इसीलिए आवारा कुत्तों की बात कर रहे; कांग्रेस सांसद पर ये क्या बोल गए भाजपा नेता

अभी तपस्विनी एक्सप्रेस रांची से दोपहर 2.30 खुलती है, जो सुबह करीबन 7:30 बजे पुरी पहुंचती है। अगर वंदे भारत चलती है तो यही सफर 5 से 6 घंटे में पूरा होगा। और टूरिस्ट को आने जाने में काफी सहूलियत होगी। साथ ही, पुरी और भुवनेश्वर में पढ़ने वाले इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की भी भरमार रहती है. ऐसे में खासतौर पर रांची से पुरी के लिए वंदे भारत ट्रेन की मांग की गई है।

रांचीवासियों को चार और वंदे भारत की सौगात मिल सकती है। इन तीन वंदे भारत में से प्रमुख रूप से हटिया-बेंगलुरु, हटिया- रायपुर और हटिया-पुणे शामिल है। इन तीन वंदेभारत ट्रेन चलाने को लेकर दक्षिण-पूर्वी रेलवे बोर्ड ने सेंट्रल रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भी भेज दिया है। इस साल के फरवरी में ही इन चारों ट्रेनों के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

See also  जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना-प्रदर्शन पर रोक, CDPO नियुक्ति रद्द करने पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई

मिंता देवी और आशा के बाद अब 119 साल की मनतुरिया देवी को लेकर विवाद, चुनाव आयोग ने जानिए क्या दी सफाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now