डेस्कः केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ समय बाद सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि के बीच शनिवार को एक और बैठक हुई। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजेपी ने ऐलान किया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं और अब वो अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं। सीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग सुबह में मान ली गई है। अब अन्य मांगों को लेकर सरकार ने मंगलवार तक पूरे होने का भरोसा दिया है।
#WATCH दिल्ली: सरकार के साथ बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी यह ऐलान करती है कि हम अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय टाइमलाइन के अंदर पूरा किया जाएगा।” pic.twitter.com/1KFob83trX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुई बैठक में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने किया, जबकि सीजेपी प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल हुए। इस दौरान संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर धरना समाप्त करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें मान ली गयी हैं। वह जंतर-मंतर में धरना देने वालों से अनुरोध करते हैं कि वे शांतिपूर्ण धरना स्थल से वापस चले जाएं।सौरव दास ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। हमारी पहली मांग मान ली गयी है। दूसरी मांग थी कि सारे FIR, जहां भी दायर की गयी है। यह दूसरी मांग थी, सरकार ने मान लिया है।
#WATCH | Delhi: After talks with the government, Cockroach Janta Party’s Chief Spokesperson Saurav Das says, “Our second demand was that all the FIRs filed against the protesters, not just in Delhi but in all BJP-ruled and BJP-allied states, should be withdrawn. This was also our… pic.twitter.com/SAvhntQZlz
— ANI (@ANI) July 25, 2026
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह के साथ हुई तीसरे दौर की वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आंदोलन शुरू होने से पहले उनकी तीन प्रमुख मांगें थीं। इनमें से पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘आज कुछ देर पहले धर्मेंद्र प्रधान जी ने इस्तीफा दे दिया। हमारी पहली मांग मान ली गई है।’ सौरव दास ने कहा कि दूसरी मांग आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR वापस लेने की थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस मांग पर भी सहमति जताई है। उन्होंने कहा, ‘जिन राज्यों में बीजेपी या उसके गठबंधन की सरकारें हैं वहां छात्र आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएंगी और भविष्य में भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी की टीम के सदस्यों के खिलाफ भी किसी तरह का एक्शन नहीं होगा।’ आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार मंगलवार तक अपनी गारंटी लिखित रूप में दे देगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान घायल लोगों के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग पर भी सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी सभी प्रमुख मांगों को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है, इसलिए हम आंदोलन वापस लेने का ऐलान करते हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि आंदोलनकारियों ने चार सूत्रीय लिखित मसौदा सरकार को सौंपा था। उन्होंने कहा कि इसमें सभी राज्यों में दर्ज FIR वापस लेने, नियमों के तहत अधिकतम मुआवजा देने और शिक्षा सुधारों को लेकर आंदोलनकारियों द्वारा दिए गए चार्टर का अध्ययन करने तथा उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ आगे भी बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी है। बैठक के बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने आधिकारिक तौर पर आंदोलन वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा, हम अपना आंदोलन वापस लेते हैं।
#WATCH | Delhi: After talks with Cockroach Janta Party delegation, Union Minister JP Nadda says, “We had a long conversation today. They brought a written draft in which they made four points about the ongoing cases in agitation. Along with that, we discussed the other two… pic.twitter.com/H1ImnechUm
— ANI (@ANI) July 25, 2026


