- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पलामू में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद इलाके में दहशत

पलामू में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद इलाके में दहशत

PALAMU: जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा गांव में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में राजमुनी पाठक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि राजमुनी पाठक अपने घर के पास ही मौजूद थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना स्थल ही पर मौत हो गई। घटना के बाद गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है।बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात राजमुनि पाठक अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान कुछ लोग घर में पहुंचे और किसी बहाने से उन्हें बाहर बुलाया। इसके बाद घर से करीब 200 मीटर दूर ले जाया गया। जहां आरोपियों ने राजमुनि पाठक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी और दो बेटे मौजूद थे।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू ने हेमंत सोरेन को दिया धोखा ! ED को दिये गए बयान ने सबको चौकाया

पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।प्रारंभिक जानकारी में परिजनों ने जमीन विवाद की बात बताई है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू किया गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कर्मा इलाके में किसी के साथ राजमुनि पाठक का जमीन विवाद चल रहा था। इलाके में कई शादी समारोह चल रहे थे, जिस कारण परिजन राजमुनि पाठक को घर से बाहर बुलाने वाले लोगों को पहचान नहीं कर पाए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now