रांची में 9 युवकों पर गैंगरेप का आरोप, SIT ने 7 को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2026

रांची में 9 युवकों पर गैंगरेप का आरोप, SIT ने 7 को किया गिरफ्तार

रांचीः रातू थाना क्षेत्र के कुंबाटोली गांव में 19 साल की युवकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दो आरोपी अब भी फरार है। पीड़िता मूल रूप से खूंटी जिला के रनिया की रहनेवाली है और फिलहाल धुर्वा में रहती है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को उसकी सहेली मरियम टुटी, मरियम के मित्र अंकित उरांव और अन्य लोगों के साथ रातू के कुंबाटोली स्थित अंकित उरांव के घर जाने की योजना बनी थी। रात में करीब आठ बजे रचित, अंकित और मरियम बाइक से निकले जबकि पीड़िता अंकित के दोस्तों ऋषि उरांव और सुदीप उरांव के साथ स्कूटी से कुंबाटोली के लिए रवाना हुई। पीड़िता के अनुसार, हाजी-चौक तक सभी लोग साथ-साथ चल रहे थे, लेकिन इसके बाद सुदीप उरांव स्कूटी तेज गति से चलाते हुए आगे निकल गया और उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां युवती के साथ जबदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने के दौरान सात-आठ अन्य युवक भी वहां पहुंच गये। इसके बाद उसे ब्रजपुर स्थित एक सुनसान और बंद मकान में ले गये।
युवती ने आरोप लगाया कि सुदीप उरांव, निशांत उरांव, रोशन उरांव, अमनदीप उरांव, राहुल उरांव, अभिषेक उरांव, अनुज उरांव, आशीष उरांव तथा ऋषि उरांव ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अमानवीय व्यवहार करने का भी आरोप लगाया ह।। पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद सुदीप और ऋषि उसे अंकित उरांव के घर ले गये, जहां उसकी सहेली मरियम मौजूद थी। बाद में उसे और उसकी सहेली को चापाटोली स्थित घर पहुंचा दिया गया। उसने स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दो दिन बाद 14 जुलाई को पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। इधर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के निर्देश पर डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में एसआईटी बनायी गयी। टीम ने सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं नामजद दो आरोपी अमनदीप उरांव और सुदीप उरांव फरार हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

See also  ओडिशा स्थित त्रिवेणी के सुरक्षा अकादमी से पासिंग आउट परेड से वापस लौटे सुरक्षाकर्मियों के चेहरे पर दिखा आत्मविश्वास, कहा-करेंगे अब कंपनी की सेवा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now