पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर। रबदा गांव में एक चाचा ने अपने ही भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक 12 वर्षीय रौशन बैठा है। जो साधु बैठा का बेटा था। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी चाचा ने मासूम रौशन पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। हमला इतना जोरदार था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस कर रही जांच
घटना की खबर मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी को पकड़ने में कामयाबी पा ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या कारण पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा।







