पटना-गया रेलखंड पर चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, घंटों ठप रहा रेल परिचालन, कई ट्रेनें फंसी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2026

पटना-गया रेलखंड पर चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, घंटों ठप रहा रेल परिचालन, कई ट्रेनें फंसी

जहानाबाद: पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर ओवरहेड हाईटेंशन बिजली तार काट दिया गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद रेलवे एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तार की मरम्मत कर परिचालन शुरू कराया गया। तार कटने की घटना की जानकारी सबसे पहले दानापुर रेल मंडल को मिली।
दानापुर मंडल से जहानाबाद के रेलवे अधिकारियों को सूचना
इसके बाद दानापुर मंडल से जहानाबाद के रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई, जिस स्थान पर घटना हुई, वहां से आरपीएफ पोस्ट और जीआरपी थाना की दूरी काफी कम है, बावजूद इसके घटना की भनक तक नहीं लग सकी।सूचना मिलने पर आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पहुंची, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही चोर मौके से फरार हो गए। आसपास की तलाशी के दौरान कटे हुए तार को एक गड्ढे में फेंका हुआ पाया गया, जिसे बरामद कर जब्त कर लिया गया।इसके बाद रेलवे के तकनीशियनों को ईसीआर के विशेष वाहन से घटनास्थल पर भेजा गया।
तार की मरम्मत कर सिग्नल एवं संचार व्यवस्था बहाल
तकनीकी टीम ने तार की मरम्मत कर सिग्नल एवं संचार व्यवस्था को बहाल किया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे से सात बजे तक परिचालन बाधित रहा। गंगा-दामोदर एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस, पलामू एक्सप्रेस तथा गया-पटना मेमू सहित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों को रोककर परिचालन को नियंत्रित किया गया। इस बीच ट्रेनों में सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि पटना-गया रेलखंड पर रेलवे का करीब 35 मीटर लार्जस स्पिन केबल काट लिए जाने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया था। घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  बीजेपी को झारखंड में बड़ा झटका, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने दिया इस्तीफा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now