बिहार के समस्तीपुर में डबल मर्डर, कुख्यात प्रभात चौधरी और सन्नी को अपराधियों ने गोलियों से भूना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2026

बिहार के समस्तीपुर में डबल मर्डर, कुख्यात प्रभात चौधरी और सन्नी को अपराधियों ने गोलियों से भूना

डेस्कः बिहार के समस्तीपुर में गैंगवार में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान प्रभात चौधरी,सन्नी कुमार के रूप में हुई है।चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में मंगलवार की देर रात अंधाधुंध फायरिंग से सनसनी फैल गयी। 7-8 अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर चर्चित प्रभात चौधरी और उसके दोस्त सन्नी की हत्या कर दी। गोली लगते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल से पुलिस ने दो लोडेड मैगजीन और खोखा बरामद किया है और इस वारदात के पीछे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रभात चौधरी और सन्नी सुनसान जगह पर मौजूद थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गोली लगते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इलाके में तनाव का माहौल बन गया।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है।

See also  JMM-CONG एक-एक सीट पर लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव, महागठबंधन की बैठक के बाद हुआ एलान

27096598 samastipurrr

हत्या की संभावित वजह: स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभात चौधरी पर अवैध शराब की तस्करी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। आशंका जतायी जा रही है कि शराब के धंधे में पैसों के लेनदेन या इलाके में वर्चस्व कायम करने की रंजिश हत्या हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

पिता ने जताई साजिश की आशंका: मृतक प्रभात के पिता संजय चौधरी ने बताया कि उनका बेटा शाम को करीब सात बजे घर से निकला था। उन्हें लगा था कि वह किसी सामान्य काम से गया है, लेकिन बाद में उसकी मौत की खबर आई। इधर, हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now