क्रिसमस के मौके पर चर्च से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 26, 2023

गुमला में अगवा कर दो नाबालिग से गैंगरेप, चार गये जेल

खूंटी : तपकारा थानाक्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। क्रिसमस के मौके पर चर्च से प्रार्थना कर हॉस्टल लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को चार युवकों ने अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक, क्रिसमस के मौके पर पीड़ित नाबालिग अपने दोस्तों के साथ चर्च गई थी। चर्च से वो वापस अपने हॉस्टल लौट रही थी उसी दौरान भेलकी टोंगरी में मिराज और शाहबाज नाम के दो आरोपियों ने नाबालिग को धमकाते हुए हॉस्टल छोड़ने को कहा। इसके बाद युवक नाबालिग को लेकर घर चले गए जहां बारी बारी से सभी ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया।
जब देर रात नाबालिग अपने हॉस्टल नहीं पहुंची तो हॉस्टल प्रबंधन ने इस बात की जानकारी नाबालिग के परिजन को दी। परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने तपकारा थाना को इस संबंध में जानकारी दी। अगली सुबह आरोपियों ने नाबालिग को उसी स्थान पर छोड़ दिया जहां से उसे उठाया था और फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने घटना में शामिल मिराज खान, शाहबाज खान सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

See also  नीतीश कुमार ने किया राष्ट्रगान का अपमान! लालू- तेजस्वी ने वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री के मानसिक स्थिति पर उठाये सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now