लातेहार में नक्सलियों का तांडव, पुल निर्माण में लगी मशीन को किया आग के हवाले, कर्मचारियों से की मारपीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 26, 2023

लातेहार : भाकपा माओवादियों ने सोमवार रात महुआडांड थानाक्षेत्र के चुटिया गांव में पुल निर्माण में लगी मिक्सर मशीन में आग लगा थी। इतना ही नहीं पुल निर्माण में लगे कंपनी के 4 मिस्त्री और मजदूरों से भी मारपीट की। मजदूरों ने बताया कि 5 की संख्या में आये नक्सलियों ने इस पूरे घटना को अंजाम दिया। मारपीट करने के दौरान नक्सलियों ने मजदूरों को खूब धमकाया।
भाकपा माओवादी और पीएलएफआई के नक्सली पिछले कई दिनों से लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पिछले सप्ताह ही पीएलएफआई के उग्रवादियों ने लोहरदगा में पुल निर्माण में लगे मशीन को जला दिया था और कर्मचारियों से मारपीट की थी। खूंटी में भी पीएलएफआई के नक्सलियों ने लेवी को लेकर दो जेनरेटर में आग लगा दी थी।

See also  कैरव गांधी के अपहरण में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर का नंबर उद्योगपति की कार का निकला, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now