बेंगलुरु के पत्थर खदान में बड़ा हादसा, बिहार के आठ मजदूरों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2026

बेंगलुरु के पत्थर खदान में बड़ा हादसा, बिहार के आठ मजदूरों की मौत

डेस्कः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गुरुवार सुबह बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में एक पत्थर की खदान में एक विशालकाय चट्टान ढह गई। इस हादसे में बिहार के रहने वाले आठ मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए हैं।
काम के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह-सुबह उस समय हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में लगे हुए थे। वहां मौजूद एक मजदूर ने बताया कि साइट पर करीब 18 लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान मजदूरों के ऊपर आ गिरी। जानकारी के अनुसार सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और वहां स्टोन क्रशर साइट पर काम करते थे।

बिहार के राज्यपाल ने जताया शोक संवेदना

मादापट्टना के पत्थर खदान में हुए हादसे में बिहार के आठ मजदूरों की मौत पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने गहरी शोक संवदेना प्रकट की है। बिहार राजभवन की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि बेंगलुरू के मादापट्टना स्थित पत्थर खदान में हुए हादसे में बिहार के अनेक श्रमिकों की मौत का समाचार अत्यन्त पीड़ादायक है। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

See also  बुजुर्ग महिला को 5 महीने रखा डिटिल अरेस्ट, 24 करोड़ ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग का दिखाया डर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now