जमशेदपुरः जिले के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार मुख्य नामजद आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की सूचना देने वाले को पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।पुलिस के अनुसार, विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के घाटकीडीह का निवासी है और हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी के संबंध में पुख्ता और विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसकी जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
इस बीच सरकार ने जमशेदपुर में एसएसपी और सरायकेला में एसपी की पोस्टिंग कर दी है। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया गया है। आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है।


