FIFA World Cup 2026: Lionel Messi का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है । FIFA World Cup में अपने पहले मैच में मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई तो दूसरे मैच में ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल करके विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए । मेसी के नाम अब वर्ल्ड कप में 18 गोल हैं ।
Messi ने जन्मदिन से पहले बनाया रिकॉर्ड
फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शुमार लियोनेल मेसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके खेल के सामने महज एक संख्या है। 39वें जन्मदिन से दो दिन पहले मैदान पर उतरे अर्जेंटीना के कप्तान ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 2-0 की जीत दिलाई।

उम्र के साथ मेसी का मैजिक बढ़ा
मेसी पूरे मैच में भले ही चुनिंदा मौकों पर ही गेंद के साथ नजर आए, लेकिन जब भी उन्होंने खेल में दखल दिया, वह निर्णायक साबित हुआ। मैदान पर सही समय पर सही जगह मौजूद रहने की उनकी क्षमता ने एक बार फिर विपक्षी टीम को परेशान कर दिया।
मेसी के 5 गोल
इस मुकाबले में मेसी ने दो गोल दागकर विश्व कप इतिहास में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया। 95वें मिनट में उनका प्रयास भले ही ऑस्ट्रियाई रक्षापंक्ति ने रोक दिया, लेकिन रिबाउंड पर उन्होंने दमदार शॉट लगाकर गेंद को जाल में पहुंचा दिया। यह विश्व कप में उनका 18वां गोल था और मौजूदा टूर्नामेंट का पांचवां गोल भी।
मिरोस्लाव क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ा
FIFA World Cup 2026 से पहले जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन मेसी अब उनसे आगे निकल चुके हैं। अर्जेंटीना के लिए टूर्नामेंट के पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ भी दो गोल दागकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Messi लगा चुके हैं Hat-trick
मेसी का यह पहला विश्व कप हैट्रिक भी था, जिसने उन्हें इतिहास के पन्नों में और मजबूती से दर्ज कर दिया। उनकी अगुवाई में अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है और टीम खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी है।
विश्व फुटबॉल के इस महान खिलाड़ी का जादू थमने का नाम नहीं ले रहा। हर मैच के साथ मेसी नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और साबित कर रहे हैं कि वह अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं।




