बिहार में भीषण गर्मी को लेकर स्कूल के टाइम-टेबल में बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2026

बिहार में भीषण गर्मी को लेकर स्कूल के टाइम-टेबल में बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

पटनाः बिहार में भीषण गर्मी, लू और उमस को लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय सारणी में बड़ा बदलाव किया है। पूरे राज्य में स्कूल अब सुबह साढ़े छह बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे के बीच ही संचालित होंगे। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार
22 जून से 30 जून 2026 तक पूरे बिहार में स्कूलों का संचालन बदले समय पर होगा
सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय सुबह 6:30 बजे से खुलेंगे
विद्यालय का संचालन दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।
प्रार्थना सभा सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक होगी।
कक्षाओं का संचालन निर्धारित नई समय-सारिणी के अनुसार होगा।
प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन सुबह 9:00 बजे से 9:40 बजे तक कराया जाएगा।
छात्रों की छुट्टी दोपहर 12:20 बजे कर दी जाएगी।
12:20 से 12:30 बजे तक शिक्षकों द्वारा कार्यों की समीक्षा और अगले दिन की तैयारी होगी।
शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों और स्कूलों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

See also  पटना में पिता के सामने बेटी को उठाने का प्रयास, होटल स्टाफ ने कमरे में घूसकर पकड़ा हाथ

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now